madaarimedia

رسولوں میں ذیشان ہیں کملی والے

 

रसूलों में ज़ीशान हैं कमली वाले
दो आलम के सुल्तान हैं कमली वाले

मेरा सीना अर्जे मदीना बना है
मेरे दिल में महमान हैं कमली वाले

इन्ही से मिटी है खुदाई बुतों की
मुसलमाँ का ईमान हैं कमली वाले

madaarimedia.com
सरे हश्र भी ज़ेरे दामन है आसी
तेरे कितने एहसान हैं कमली वाले

चढ़े हैं जो तूफ़ाँ के तेवर तो क्या ग़म
हमारे निगेहबान हैं कमली वाले

ज़ियाए हक़ीक़त मिली सोज़ जिनसे
वो अनवारे कुरआन हैं कमली वाले

ـــــــــــــــــــــــــــــــــــــــ


Leave a Comment

Related Post

Top Categories