حمد نعت مناقب اہل بیت منقبت نوحہ مناقب قطب المدار صلاۃ و السلام رباعی غزل

वह रब के नबी सब के गम ख़्वार बचाएंगे

On: March 5, 2025 4:40 PM
Follow Us:
 वह रब के नबी सब के गम ख़्वार बचाएंगे

हम सब को सरे महशर सरकार बचाएंगे


सरकार की आमद है पूंछो यह नसारा से

किस तरह से किसरा की दीवार बचाएंगे


सिद्दीको उमर उसमां और मौला अली मिलकर

इस्लामो शरीअत का मेयार बचाएंगे


घर बार लुटा कर और सर दे के सरे कर्बल

अब दीन को जन्नत के सरदार बचाएंगे


सरकार के गुलशन के फूलों से हुई निस्बत

खुद हम से शजर दामन अब खार बचाएंगे
__

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment