حمد نعت مناقب اہل بیت منقبت نوحہ مناقب قطب المدار صلاۃ و السلام رباعی غزل

हुजूरे पाक की मक्की जिंदगी की वह 80 बातें

On: November 25, 2024 6:05 AM
Follow Us:

 

https://www.madaarimedia.com/2024/11/80.html

हुजूरे पाक की मक्की जिंदगी की 80 बातें


1.हुजूरे पाक कहां पैदा हुए
मक्का में (जो अरब का शहर है)

2.हुजूरे पाक किस सन ईसवी में पैदा हुए
20 अप्रैल सन 571

3.हुजूरे पाक किस दिन पैदा हुए
पीर के दिन

4.हुजूरे पाक मक्का के किस मोहल्ले में पैदा हुए सुकुल लैल

5.हुजूरे पाक का खानदान कुरेश की किस शाखा से ताल्लुक रखता था
बनी हाशिम

6.हुजूरे पाक का अकीका किस उम्र में हुआ
आप 7 दिन के थे

7.हुजूरे पाक के भाई बहन कितने थे
कोई भी नहीं

8.हुजूरे पाक की विलादत के वक्त दाया कौन थी
शिफा

9.अहदे जाहिलिय्यत में बनी हाशिम के पास कौन से शोबे की जिम्मेदारी थी
खाना ए काबा का इंतजाम

10.अब्दुल मुनाफ के कितने बेटे थे
पांच बेटे थे

11.हुजूरे पाक के दादा का नाम क्या था
अब्दुल मुत्तलिब था

12.हुजूरे पाक के नाना का नाम क्या था
वहब बिन अब्दुल मुनाफ था

13.हुजूरे पाक की नानी का क्या नाम था
उम्मे हबीबा

14.हलीमा सादिया का ताल्लुक किस कबीले से था
बनू असद से था

15.हुजूरे पाक को हलीमा सादिया के सुपुर्द किस लिए किया गया
खालिस अरबी सीखने के लिए और खुली हवा में परवरिश के लिए

16.हुजूरे पाक की आया (बांदी)का नाम क्या था
उम्मे एमन

17.हुजूरे पाक को कितनी औरतों ने दूध पिलाया
8 ने

18.हुजूरे पाक का नाम अहमद किसने रखा
हजरत अमिना ने

19.हुजूरे पाक का नाम मोहम्मद किसने तज्वीज़ किया
हजरत अब्दुल मुत्तलिब ने

20.हुजूरे पाक का नाम अहमद कुरान मजीद के अलावा और किस किताब में आया
आसमानी किताबों में

21.हुजूरे पाक की कुन्नियत क्या थी
अबुल कासिम

22.हुजूरे पाक के वालिद माजिद कहां दफन है
अबवा जगह की नाम पर

23.अबवा कहां पर है
मक्का और मदीना के दरमियान

24.हुजूरे पाक के वालिद का इंतकाल कब हुआ
हुजूर की विलादत से 6 महीने पहले

25.हुजूरे पाक ने पहला मदीने का सफर कब किया
6 साल की उम्र में अपनी मां अमीना के साथ

26.हुजूरे पाक की वालिदा हजरत ए आमिना का इंतकाल कब हुआ
जब हुजूरे पाक 6 साल की उम्र के थे तब आपकी वालिदा का इंतकाल हो गया

27.हजूरे पाक की वालिदा माजिदा हजरत आमिना कहां दफन है
अबवा जगह की नाम पर

28.हुजूरे पाक को आपकी मां की वफात के बाद मैदान ए अबवा से मक्का कौन लाया
उम्मे एमन

29.हुजूरे पाक की मां की वफात के बाद आप की परवरिश किसने की
हजरत ए अब्दुल मुत्तलिब ने(हुजूर के दादा)

30.हजरत ए अब्दुल मुत्तलिब (हुजूर के दादा)का इंतकाल कब हुआ
सन 580 जब हुजूरे पाक 8साल के थे

31.हुजूरे पाक के दादा अब्दुल मुत्तलिब के इंतकाल के बाद आप की परवरिश किसने की
हजरत अबू तालिब ने(हुजूर के चाचा)

32.हुजूरे पाक ने मुल्के शाम का पहला सफर किस उम्र में किया
12 साल की उम्र में

33.हुजूरे पाक का साथी कौन था मुल्के शाम के पहले सफर में
हजरत अबू तालिब थे(हुजूर के चाचा)

34.हुजूरे पाक मक्का में कितने साल रहे
53 साल तक रहे

35.हुजूरे पाक ने शुरु के दौर में किस लड़ाई में शिरकत की
हरबे फुज्जार

36.जंगे फुज्जार कहां हुई
उक्काज़ में

37.हुजूर की उम्र क्या थी हरबे पुजार के वक्त
15 साल की थी

38.हुजूरे पाक के जमाने में लात मनात उज्ज़ा यह कौन थे
यह मक्का के बड़े-बड़े बुतों के नाम से

39.हुजूरे पाक के लकब क्या थे
सादिक और अमीन

40.हुजूरे पाक ने मुल्के शाम का दूसरा सफर कब और क्यों किया
25 साल की उम्र में तिजारत के सामान के लिए किया

41.हुजूरे पाक मुल्के शाम किस की तिजारत का सामान लेकर गए थे
हजरत खदीजा का

42.हजरत खदीजा कौन थी
यह ख्वेलद बिन असद की बेटी थी बड़े खानदान से ताल्लुक रखती थी बड़ी हसीनों जमील थी

43.हुजूरे पाक का निकाह कब हुआ
सन 571 जब आप 25 साल के थे

44.हुजूर पाक से ही हजरत खदीजा ने निकाह क्यों किया
हुजूरे पाक से पहले हजरत खदीजा के दो निकाह हो चुके थे
और दोनों में तलाक हो गई थी हुजूर के अखलाके हसना को देखकर हजरत खदीजा ने हुजूर से निकाह किया

45.हुजूर का पहला निकाह किससे हुआ
हजरत खदीजा से हजरत खदीजा की उम्र
40 साल थी

46.हुजूरे पाक और हजरत खदीजा का निकाह किसने पढ़ाया
हजरत अबू तालिब ने(हुजूर के चाचा)

47.हुजूरे पाक को नबूवत किस उम्र में मिली
40 साल की उम्र में

48.पहली वही (खुदा का पैगाम)का दिन कौन सा था
पीर का दिन

49.पहली वही(खुदा का पैगाम)कौन सा फरिश्ता लेकर के हाजिर हुआ
हजरत जिब्राइल (फरिश्तों के सरदार)

50.पहली वही(खुदा का पैगाम)कहां नाजिल हुई
गारे हिरा में

51.हुजूरे पाक ने कितने साल हो खूफिया तरीके से इस्लाम की तबलीग की
3 साल की

52.खूफिया दावते इस्लाम का मरकज किस सहाबी के घर को बनाया गया था
हजरत अरकम के घर को जो शहर से दूर को है सफा पर था

53.हुजूरे पाक ने एलानिया दावत किस साल से दी
614 ईसवी में आपकी 43 साल की उम्र थी

54.एलानिया दावत किस मुकाम पर दी गई थी
कोहे सफा पर

55.हुजूरे पाक की बीवी खदीजा का जब इंतकाल हुआ तो हुजूरे पाक की उम्र कितनी थी
50 साल की थी

56.हुजूरे पाक की बीवी हजरत खदीजा ने किस उम्र में वफात पाई
65साल की उम्र में

57.हुजूरे पाक की बीवी हजरत खदीजा मक्का में किस मकाम पर मदफून हैं
मक्का में जूजू

58.हुजूरे पाक ताइफ के सफर के लिए कब रवाना हुए
10 नब्वी में

59.हुजूरे पाक ताइफ में कितने दिन रहे
10 दिन रहे

60.हुजूरे पाक के साथ ताइफ के सफर में साथ में कौन था
हज़रत ज़ैद बिन हरिसा थे

61.हुजूरे पाक ताइफ के शहर में किसके घर दावते इस्लाम के लिए गए थे
अमरू बिन ऑफ के घर

62.हुजूरे पाक पर किस शहर के लोगों ने पत्थर मारे जख्मी किया
ताइफ के शहर वालों ने

63.ताइफ का शहर कहां है
मक्का से 45 मील दूर

64.मेराज से क्या मुराद है
अल्लाह ताला ने हुजूर को अपने पास बुलाया ऐसी जगह कि सारे जहान से आगे ला मकां पर( जिस जगह का
कोई नाम नहीं)और हुजूर ने अपने माथे की आंखों से अल्लाह को देखा

65.मेराज का बाक्या कब पेश आया
27 रजब 10नब्वी को

66.हुजूरे पाक को मेराज के मौका पर क्या तोहफा दिया गया
पांच वक्त की नमाज का तोहफा

67.हुजूरे पाक की उम्र बाकिआए मेराज के वक्त कितनी थी
51 साल 6 महीना उम्र थी

68.हुजूरे पाक मेराज की रात किस पर सवार थे
बुराक पर

69.हुजूरे पाक की पहले आसमान पर किस से मुलाकात हुई
हजरत ए आदम से

70.हुजूर पाक के साथ मेराज की रात कौन सा फरिश्ता था
हजरत जिब्रील अ.स.

71.हुजूर पाक के कत्ल की नापाक साजिश किसने बनाई थी
अबू जहल ने

72.अबू जहल कौन था
यह काफिरों का जाहिलों का सरदार था

73.हुजूरे पाक ने मक्का से मदीना हिजरत किस साल में की
नबूवत के 10 साल एक हिजरी को हुजूर की उम्र उस वक्त 53 साल की थी

74.हुजूरे पाक ने मक्का से मदीना हिजरत क्यों की
मक्का वाले मक्का वाले हुजूर पर बहुत जुल्म करते थे गालियां देते मजनू पागल कहते
तरह तरह से आपको रंजीदा किया करते थे

75.हुजूरे पाक ने मक्का से मदीना हिजरत किसके कहने पर की
अल्लाह के कहने पर

76.आपने मक्का से मदीना हिजरत करते वक्त किस गार में कया किया
गारे सूर

77.हुजूरे पाक के साथ गारे सूर में और हिजरत के सफर में कौन था
हजरत अबू बकर सिद्दीक रदी अल्लाह अ.

78.हुजूरे पाक ने गारे सुर में कयाम क्यों किया
हुजूरे पाक ने गारे सूर में जालिमो से छपने के लिए कयाम किया था
मक्का के जालिमों ने इनाम रखा था जो मोहम्मद को तलाश करके लाएगा
उसको इनाम में 100 ऊंट दिए जाएंगे

79.हिजरत के वक्त इस्लामी महीना कौन सा था
सफर का महीना था

80.हुजूरे पाक मक्का से मदीना को किस तारीख में रवाना हुए
28 जून सन 622 को

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment