تاجدار رسولاں سلام علیک


ताजदारे रसूलाँ सलामुन अलैक

दोनो आलम के सुल्ताँ सलामुन अलैक
ताजदारे रसूलाँ सलामुन अलैक

आप शमसुद्दहा आप बदरुद्दजा
आप ही इब्तिदा आप ही इंतिहा
बानिये दीनो ईमाँ सलामुन अलैक
ताजदारे रसूलाँ सलामुन अलैक

मदह में तेरी क़ुरआन है सर व सर
हुस्ने यूसुफ भी कुरबाँ तेरे हुस्न पर
मिदहते हुस्ने कुरआँ सलामुन अलैक
ताजदारे रसूलाँ सलामुन अलैक
madaarimedia.com
कोई चश्मे अक़ीदत से देखे ज़रा

आपका नक्शे पा सरवरे अम्बिया
है नगीने सुलैमाँ सलामुन अलैक
ताजदारे रसूलाँ सलामुन अलैक

कोई ऐसा नबी जग में आया नहीं
जिसका सानी नहीं जिसका सायानहीं
पैकरे नूरे यज़दाँ सलामुन अलैक
ताजदारे रसूलाँ सलामुन अलैक

हम फकीरों के दाता तो बस आप हैं
हम ग़रीबों के मलजा तो बस आप हैं
बे बसों के निगेहवाँ सलामुन अलैक
ताजदारे रसूलाँ सलामुन अलैक

आप ही से तो दौलत मिली प्यार की
जाग उठी सोज़ तक़दीर नादार की
पासवाने ग़रीबाँ सलामुन अलैक
ताजदारे रसूलाँ सलामुन अलैक

ـــــــــــــــــــــــــــــــــــــــ



Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *