حمد نعت مناقب اہل بیت منقبت نوحہ مناقب قطب المدار صلاۃ و السلام رباعی غزل

رحمت کونین کا جسکو گھرانہ چاہئے

On: March 5, 2025 5:30 PM
Follow Us:
रहमते कौनैन का जिसको घराना चाहिये
उसको कुत्बे दो जहाँ के दर पे आना चाहिये

आपकी तौसीफ़ लिखने के लिये कुत्बुल मदार

क़ाविशे अहले क़लम को एक ज़माना चाहिये

madaarimedia.com

औलियाऐ हक़ यह कहते हैं कि हर एक सिलसिला

निस्बते कुत्बे दो आलम से सजाना चाहिये


इस दयारे पाक में है हर तरफ़ नूरे वफा

हर कुदूरत को यहाँ दिल से मिटाना चाहिये



आऐ जब कुत्बे दो आलम दी मुनादी ने निदा

साकिनाने हिन्द तुमको मुस्कुराना चाहिये


एक इशारे में बदल देते हैं तक़दीरें मदार

सोज़ तुझको भी मुक़द्दर आज़माना चाहिये

ـــــــــــــــــــــــــــــــــــــــ


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment