حمد نعت مناقب اہل بیت منقبت نوحہ مناقب قطب المدار صلاۃ و السلام رباعی غزل

हजरते आयशा ने कहा आपके सामने

On: March 5, 2025 4:40 PM
Follow Us:
 हजरते आयशा ने कहा आपके सामने

हेच सूरज की भी है जिया आपके सामने


आपने जब कदम रख दिये मोम पत्थर हुए

संग रेजों ने कल्मा पढ़ा आपके सामने


काबा कौसेन को देख लो इस पे शक है अगर

शब है मेराज की है खुदा आपके सामने


हर तरफ है कयामत बपा अब करम कीजिये

अर्ज करते है सब अम्बिया आपके सामने


देखते थे कभी आपको और कभी चाँद को

चाँद लगता था बेनूर सा आपके सामने


हों वो इन्सानों जिन्नों मलक साकिनाने फलक

अर्ज करते हैं सब मुददआ आपके सामने


ऐसे मलऊन पर बाखुदा दस्ते कुदरत उठा

सर उठाया है जिसने शहा आपके सामने


उम्मे सलमों के हाथों में दी खाके करबो बला

था शजर मन्ज़रे करबला आपके सामने
__

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment