حمد نعت مناقب اہل بیت منقبت نوحہ مناقب قطب المدار صلاۃ و السلام رباعی غزل

मेरे आका करम फरमाइयेगा


On: March 5, 2025 4:39 PM
Follow Us:
 मेरे आका करम फरमाइयेगा

मदीना हमको भी बुलवाइयेगा


कभी सर पर मेरे जो आए मुश्किल

मदद के वास्ते आ जाइयेगा


यकीनन आएगें नूरे मुजस्सम

न हरगिज़ कब्र में घबराइयेगा


हो दिल तैबा की फुरकत से परेशाँ

नबी की नात से बहलाइयेगा


है खाली दिल की बस्ती रहमते कुल

हमारे सीने में बस जाइयेगा


जो बरसें आपकी फुरकत में आँखें

हुजूर अबरे करम बरसाइयेगा


नज़र में सीरते सरकार रख के

मसाइल जीस्त के सुलझाइयेगा


लिबासे रहबरी पहनें है रहजन

शजर हरगिज न धोका खाइयेगा
__

Poetry group

Join Now

Artical group

Join Now

My WhatsApp Channel

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment